उत्तर प्रदेशखेलबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

सेंट जेवियर्स क्रिकेट एकेडमी का भव्य उद्घाटन, बस्ती मंडल को मिली आधुनिक क्रिकेट प्रशिक्षण की सौगात

अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है किक्रेट का मैदान

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती (वेदांत टाइम्स/बस्ती टाइम्स 24)। मंगलवार को शहर में क्रिकेट को नई दिशा देने की ओर एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सेंट जेवियर्स क्रिकेट एकेडमी का भव्य उद्घाटन किया गया। यह एकेडमी विजय यादव क्रिकेट अकादमी द्वारा संचालित एवं प्रबंधित की जाएगी। उद्घाटन समारोह में देश-प्रदेश की क्रिकेट जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राहुल तेवतिया (भारतीय क्रिकेट टीम एवं आईपीएल खिलाड़ी) उपस्थित रहे। उनके साथ विजय यादव (पूर्व भारतीय क्रिकेटर), गजेंद्र नाथ तिवारी (निदेशक, उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ), शफीक सिद्दीकी (अध्यक्ष, मंडल क्रिकेट संघ, गोरखपुर), राजीव कुमार (निदेशक, सेंट जेवियर्स स्कूल), श्रीमती सोनी कुमारी (मैनेजिंग डायरेक्टर, सेंट जेवियर्स स्कूल), निदेशक कोचिंग विजय यादव क्रिकेट एकेडमी अनिकेत उपाध्याय (बीसीसीआई एवं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा प्रमाणित कोच), इंजीनियर राहुल उपाध्याय (हेड ऑफ मैनेजमेंट, सेंट जेवियर्स क्रिकेट एकेडमी) एवं डॉ. पी. एस. पटेल (वरिष्ठ परामर्शदाता, शिशु रोग विशेषज्ञ) विशेष रूप से मौजूद रहे।

सेंट जेवियर्स क्रिकेट एकेडमी को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। यहां काली मिट्टी की विकेट, मैकेनिकल रोलर, आधुनिक बॉलिंग मशीन, आधुनिक प्रैक्टिस नेट्स, मैच के लिए काली मिट्टी एवं हरी घास की टर्फ विकेट, लश ग्रीन क्रिकेट ग्राउंड (सेलेक्शन नंबर-1 क्रिकेट ग्रास से परिपूर्ण ), आधुनिक सिंचाई प्रणाली तथा अत्याधुनिक घास काटने की मशीन जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। यह एकेडमी खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग देने के लिए पूरी तरह सक्षम है।

एकेडमी की परिकल्पना कम उम्र में ही प्रतिभाशाली और पेशेवर क्रिकेटरों की नर्सरी तैयार करने की है। आयोजकों ने कहा कि बस्ती जैसे मंडल में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल सही मंच और मार्गदर्शन की है। सेंट जेवियर्स क्रिकेट एकेडमी का उद्देश्य मंडल के युवा खिलाड़ियों को वह मंच प्रदान करना है, जहां से वे राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।

इस अवसर पर वक्ताओं ने बस्ती मंडल में पेशेवर क्रिकेट को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया और एकेडमी की पहल को क्षेत्र के लिए मील का पत्थर बताया। उद्घाटन समारोह में खेल प्रेमियों, अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button