उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

22 फरवरी को बस्ती में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती।

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बस्ती श्री शमसुल हक के मार्गदर्शन में दिनांक 22 फरवरी 2026 को एक मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह (बस्ती क्लब) में आयोजित होगा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बस्ती के सचिव श्री राज बाबू ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मेगा शिविर में जनपद के समस्त सरकारी विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर निर्बल वर्ग, दिव्यांगजन, महिलाएं, बच्चे, निर्धन वर्ग, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रदर्शन एवं प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि शिविर के माध्यम से पात्र व्यक्तियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से सीधे लाभान्वित किया जाएगा। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी व्यक्ति जानकारी के अभाव में सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

मेगा शिविर के दौरान लोगों को न केवल उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा, बल्कि उन्हें विभिन्न योजनाओं से जोड़कर व्यावहारिक लाभ भी प्रदान किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बस्ती के पराविधिक स्वयंसेवक (अधिकार मित्र) जनमानस को शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने हेतु प्रेरित कर रहे हैं तथा योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी उपलब्ध करा रहे हैं।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस मेगा शिविर में उपस्थित होकर कानूनी सहायता एवं सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।


Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button