उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक 4 फरवरी को बस्ती दौरे पर, यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम में होंगे शामिल

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती।

उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री ब्रजेश पाठक का जनपद बस्ती भ्रमण कार्यक्रम तय हो गया है। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार माननीय उपमुख्यमंत्री 04 फरवरी 2026 (बुधवार) को बस्ती पहुंचेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के तहत उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक सुबह 09:00 बजे लखनऊ से प्रस्थान कर वाया पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बस्ती के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 12:00 बजे ग्राम व पोस्ट महुआर, जनपद बस्ती पहुंचेंगे।

यहां माननीय उपमुख्यमंत्री पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्री लक्ष्मीकांत पाण्डेय उर्फ पप्पू पाण्डेय के सुपुत्र श्री प्रशांत के यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उपमुख्यमंत्री 12:30 बजे पुनः लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

उपमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिलाधिकारी बस्ती द्वारा संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, प्रोटोकॉल, चिकित्सा व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस प्रशासन को स्कॉर्ट, रूट डायवर्जन एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं जिला सूचना अधिकारी को कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासन द्वारा सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सफल बनाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button