उत्तराखंडब्रेकिंग न्यूज़रूद्रपुरहरिद्वार

विधायक शिव अरोरा ने विकास भवन से बाल विवाह मुक्त जनजागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

MLA Shiv Arora flagged off the awareness campaign vehicle against child marriage from Vikas Bhawan.

ब्यूरो रिपोर्ट… रामपाल सिंह धनगर

रुद्रपुर। इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल डेवलपमेंट (आई एस डी)द्वारा बाल विवाह मुक्त रथ का संचालन उधम सिंह नगर में 2 फरवरी 2026 से 8 मार्च 2026 तक एक्सेस टू जस्टिस कार्यक्रम के तहत जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन एलायंस के सहयोग से किया जा रहा है।

विकास भवन रूद्रपुर के परिसर से बाल विवाह मुक्त रथ को विधायक रुद्रपुर शिव अरोड़ा एवं मुख्य विकास अधिकारी देवेश शासनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।

विधायक शिव अरोरा ने इस अवसर पर उपस्थित उधम सिंह नगर के 10 बाल विकास परियोजना अधिकारी 35 सुपरवाइजर एवं 30 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बाल विवाह मुक्त उधम सिंह नगर बनाने की शपथ दिलाई तथा सभी से आवाहन किया कि सभी लोग सक्रिय सहयोग प्रदान करें । उन्होंने कहा कि बाल विवाह एक अभिशाप है हमें अपने समाज से इसे समाप्त कर आत्मनिर्भर भारत एवं सशक्त भारत की नींव को मजबूत करने में योगदान देना है ।

यह जगरूकता वाहन के माध्यम से समाज मे इस बाल विवाह जैसे बुराई को समाप्त करने मे काफ़ी कारगर सिद्ध होगा, इसको लेकर पिछड़े हुऐ क्षेत्रों मे जन जागरण चलाये जाने की आवश्यकता है जिससे समाज में छपी इस बाल विवाह जैसी बुराई को समाप्त करने में सभी का सहयोग प्राप्त हो सके।
विधायक ने इस साल आने कार्य हेतु संस्था को साधुवाद दिया और शुभकामनाएं।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि बाल विवाह अत्यंत संवेदनशील विषय है जिस पर जिला प्रोबेशन द्वारा कार्य किया जा रहा है उन्होंने कहा कि 1098 पर बाल विवाह की शिकायतें प्राप्त होती हैं इन संवेदनशील क्षेत्रों में आई ई सी के माध्यम से जन जागरूकता का कार्य किया जा रहा है इस कार्य में जनप्रतिनिधियों का सहयोग भी अत्यंत आवश्यक है डॉ अमित श्रीवास्तव ने बताया कि बाल विवाह मुक्ति रथ जनपद उधम सिंह नगर के प्रत्येक विकासखंड मुख्यालय, सरकारी अस्पताल, तहसील एवं संवेदनशील क्षेत्रों में जाएगी तथा जन जागरूकता कर बाल विवाह के विरुद्ध शपथ दिलाई जाएगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी मुकुल चौधरी ने बाल विकास की टीम को सक्रिय सहयोग करने का संदेश दिया जिला प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन ने बाल विवाह के रोकथाम में प्रत्येक स्तर पर सहयोग कर उधम सिंह नगर को बाल विवाह मुक्त करने का संकल्प लिया ।

इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी आशा नेगी बीना भंडारी, रेनू यादव, परियोजना निदेशक बिंदुवासिनी, संगीता ,बिंद्रा तिवारी ,शर्मिला, अजय ,रवींद्र वर्मा इत्यादि उपस्थित हुए ।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button