बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षास्वास्थ्य

नशा हर प्रकार के अपराध को देता है बढ़ावा : एसडीएम अशोक कुमार

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा।

ब्रह्मा कुमारीज द्वारा संचालित नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता वाहन के बालोतरा पहुंचने पर सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी (एसडीएम) अशोक कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

एसडीएम अशोक कुमार ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में सबसे खतरनाक नशा एमडी (MD) है, जो मात्र 6–7 महीनों में ही इंसान को पूरी तरह बर्बाद कर देता है। उन्होंने बताया कि इस नशे की लत इतनी तीव्र होती है कि न मिलने पर व्यक्ति किसी भी प्रकार का अपराध करने को तैयार हो जाता है, यहां तक कि अपने ही परिवार के सदस्यों की हत्या तक कर सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने, अपने जीवन को सकारात्मक दिशा देने और विद्यार्थी जीवन को सफल बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने ब्रह्मा कुमारीज द्वारा समाज में किए जा रहे अनेक सामाजिक उत्थान के कार्यों की प्रशंसा करते हुए अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

अभियान के शिव चिंतन भवन, ब्रह्मा कुमारीज सेवा केंद्र बालोतरा पहुंचने पर डीटीओ भगवान दास ने अभियान दल का स्वागत किया। उन्होंने सार्वजनिक स्थलों पर अधिक से अधिक नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित करने की प्रेरणा दी और जन-जागृति अभियानों की सराहना की।

सेवा केंद्र प्रभारी उमा दीदी ने बताया कि इस अभियान का मुख्य आकर्षण एक सुसज्जित जागरूकता वाहन है, जिसमें एलसीडी शो और कुंभकरण शो के माध्यम से धूम्रपान व नशे से होने वाले दुष्परिणाम दिखाए जा रहे हैं। इसमें बताया जा रहा है कि किस प्रकार धूम्रपान से फेफड़े, किडनी खराब होती है और विभिन्न प्रकार के कैंसर होते हैं। साथ ही विद्यार्थियों व आमजन को नशा न करने की शपथ भी दिलाई जा रही है।

माउंट आबू से पधारे अभियान लीडर ब्रह्मा कुमार विजय भाई ने बताया कि भारत में हर वर्ष लगभग 12.5 लाख ऐसे लोग भी मौत का शिकार होते हैं जो स्वयं धूम्रपान नहीं करते, लेकिन धूम्रपान करने वालों के संपर्क में रहने के कारण प्रभावित होते हैं।

अभियान के नेहरू कॉलोनी स्थित पांच नंबर स्कूल पहुंचने पर समाजसेवी ओम जी बांठिया एवं भेरूलाल जी नामा ने अभियान का स्वागत किया और नशा मुक्ति आंदोलन से जुड़ने का आह्वान किया। इसके पश्चात अभियान सीनियर बॉयज गवर्नमेंट स्कूल पहुंचा, जहां शिक्षकों और विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया, नशा न करने की शपथ ली तथा अपने परिवार और समाज को भी नशे से बचाने का संकल्प लिया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button