ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

भिवाड़ी के चौपानकी–पथरेड़ी औद्योगिक क्षेत्र में लाइटर बनाने वाली कंपनी में दो माह में दूसरी बार लगी आग

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

 

भिवाड़ी। चौपानकी–पथरेड़ी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित DAAYAKA प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में रविवार को एक बार फिर आग लगने की घटना सामने आई। लाइटर निर्माण करने वाली इस फैक्ट्री में आग लगने से औद्योगिक क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। उल्लेखनीय है कि इसी कंपनी में करीब दो माह पूर्व भी आग लग चुकी थी, जिससे अब सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। आग की सूचना मिलते ही RIICO की दमकल गाड़ियां मौके पर पहुँचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। आग की तीव्रता को देखते हुए एक से अधिक दमकल वाहनों को लगाया गया। काफी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया जा सका।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुँचे और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी की। एहतियात के तौर पर आसपास की औद्योगिक इकाइयों को सतर्क किया गया, ताकि किसी अन्य प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि कंपनी को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button