LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

व्यापारी से लूट का सफल खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार ₹1.09 लाख नकद, कार, तमंचा व कारतूस बरामद

 

रिपोर्ट: डॉ. संजय कुमार पांडेय, स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश

मोबाइल: 7376326175

खीरी | 30 जनवरी 2026

जनपद खीरी में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हैदराबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गोला–बांकेगंज रोड पर व्यापारी से हुई लूट की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम, घटना में प्रयुक्त कार, डंडे, तमंचा व कारतूस भी बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी गोला के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष हैदराबाद के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। यह मामला मु0अ0सं0 17/2026 धारा 127(2)/309(6)/324(4) बीएनएस से संबंधित है।

दिनांक 19 जनवरी 2026 को गोला–बांकेगंज रोड पर व्यापारी राजेन्द्र अग्रवाल से लूट की घटना हुई थी। जांच में सामने आया कि आरोपी अंकित गुप्ता, जो पहले व्यापारी की दुकान पर सामान ढोने का कार्य करता था, को व्यापारी की रोजाना की नकदी लेन-देन की पूरी जानकारी थी। इसी जानकारी के आधार पर उसने अपने रिश्तेदार हरिओम गुप्ता के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई।

योजनानुसार आरोपी मेरठ से कार संख्या HR38 AD 9696 (मारुति एस-प्रेसो) से गोला पहुंचे। रैकी के बाद शाम करीब 8:15 बजे व्यापारी के घर जाते समय सरकारगढ़ चौराहे के पास डंडों से हमला कर लूट की घटना को अंजाम दिया गया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से कुल ₹1,09,800 नकद, दुकान के नगद कूपन, आधार कार्ड की प्रति, घटना में प्रयुक्त डंडे, एक 315 बोर तमंचा व 2 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:

अंकित गुप्ता पुत्र राधेश्याम गुप्ता – निवासी सर्वोदय नगर, गोला, खीरी

हरिओम गुप्ता पुत्र रामसागर – निवासी मैगलगंज, खीरी (हाल निवासी मेरठ)

आकाश वाल्मिकी पुत्र ओमपाल – निवासी रुकनपुर, मेरठ

विकास उर्फ लालू कसाना पुत्र गजेन्द्र – निवासी जन्देड़ी, मेरठ

अमान पुत्र जरीफ – निवासी नंगली साधारणपुर, मेरठ

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूर्ण कर उन्हें माननीय न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस टीम की तत्परता से क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने में सफलता मिली है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button