दिनेशपुर में बिजली चोरों पर निर्णायक वार, यूपीसीएल विजिलेंस का वृहद छापा, क्षेत्र में मचा हड़कंप
A decisive blow against power thieves in Dineshpur: UPCL vigilance conducts a massive raid, causing panic in the area.

ब्यूरो रिपोर्ट… रामपाल सिंह धनगर
दिनेशपुर…रुद्रपुर के दिनेशपुर क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ अब तक की सबसे कड़ी और निर्णायक कार्रवाई की गई। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) और विजिलेंस विभाग की संयुक्त टीमों ने वृहद स्तर पर छापेमारी कर बिजली चोरों की कमर तोड़ दी।

अभियान के दौरान कई स्थानों पर मीटर बाईपास, अवैध केबलों से सीधे लाइन जोड़कर बिजली चोरी, तथा नियमों को खुलेआम चुनौती देने वाले मामले पकड़े गए। मौके पर ही अवैध संयोजन काटे गए और दोषियों के विरुद्ध भारी जुर्माना, विद्युत अधिनियम के तहत अभियोजन तथा प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

यूपीसीएल अधिकारियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बिजली चोरी अब अपराध नहीं, बल्कि लूट के समान है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कार्रवाई ने यह साफ संदेश दे दिया है कि जो बिजली चुराएगा, उस पर कानून का डंडा ज़रूर चलेगा।
कार्रवाई के साथ-साथ क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया भी युद्धस्तर पर तेज़ कर दी गई है, ताकि हर यूनिट की निगरानी हो सके और चोरी के रास्ते हमेशा के लिए बंद किए जा सकें। स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली चोरी करने वालों के लिए एक भी रास्ता नहीं बचेगा।

इस संयुक्त छापेमारी से पूरे क्षेत्र में खलबली मच गई है, और बिजली चोरी में लिप्त लोगों में डर का माहौल है। यूपीसीएल और विजिलेंस विभाग ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में और भी बड़े अभियान चलाए जाएंगे और किसी भी स्तर पर दबाव या सिफारिश को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
Subscribe to my channel


