स्वस्थ और शिक्षित नागरिक ही सशक्त गणतंत्र का आधारः डॉ. चंदोला, मेट्रोपोलिस सिटी में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस
Healthy and educated citizens are the foundation of a strong republic: Dr. Chandola, Republic Day celebrated with great enthusiasm in Metropolis City.


ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल
रूद्रपुर। मेट्रोपोलिस सिटी स्थित विला पार्क में गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व अत्यंत गरिमा और उल्लास के साथ मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड आयुष परिषद के अध्यक्ष एवं चंदोला होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के एमडी डॉ. के.सी. चंदोला एवं समाजसेवी प्रवीण कोठारी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समूचे वातावरण को ऊर्जा और उत्साह से भर दिया। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए डॉ. के.सी. चंदोला ने कहा गणतंत्र केवल एक दिवस नहीं, बल्कि उन अमर बलिदानियों के सपनों को साकार करने का संकल्प है जिन्होंने एक स्वतंत्र भारत की कल्पना की थी। आज भारत विश्व पटल पर एक महाशक्ति के रूप में उभर रहा है, लेकिन वास्तविक गणतंत्र की सार्थकता तभी है जब देश का प्रत्येक नागरिक मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ हो। आयुष और आयुर्वेद की परंपराओं को अपनाकर हम एक स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।

उन्होंने कहा मेट्रोपोलिस जैसी आधुनिक कॉलोनियां लघु भारत का स्वरूप हैं, जहाँ विभिन्न क्षेत्रों के लोग मिलकर रहते हैं। हमारी एकता ही हमारे लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है। युवाओं को संविधान द्वारा दिए गए अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों के प्रति भी उतना ही सजग रहना चाहिए।

कार्यक्रम में कॉलोनी के बच्चों और महिलाओं ने सामूहिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विशेषकर महिलाओं द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों और नृत्य ने समारोह की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर समाज के विभिन्न प्रबुद्ध वर्ग ने भी देश की प्रगति और संवैधानिक मूल्यों पर अपने विचार रखे।

इस अवसर पर विनोद शर्मा, एस.एस. पटवाल, उमेद बिष्ट, बसंत जोशी, अनिल यादव, एच.सी. गुप्ता, विवेक शर्मा, जनार्दन,हंसी देवी,रेवती चंदोला,प्रभा सहित बड़ी संख्या में कॉलोनी निवासी उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


