अपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
जमीन षड़यंत्रपूर्वक अपने नाम कराने, तालाब की मछली बेचने का आरोपः एसडीएम भानपुर से जांच, कार्रवाई की मांग

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती (वेदांत टाइम्स/बस्ती टाइम्स 24 न्यूज)। भानपुर तहसील क्षेत्र के भानपुर निवासी विकास सिंह पुत्र स्व. अरूण सिंह ने उप जिलाधिकारी भानपुर को पत्र देकर विकास सिंह द्वारा फर्जी तरीके से जमीन को अपने नाम करा लेने के मामले में तालाब की मछलियों को मारने के मामले में जांच, दोषी के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई किये जाने की मांग किया है।
उप जिलाधिकारी भानपुर को दिये पत्र में विकास सिंह ने कहा है कि भानपुर निवासी विजय प्रताप सिंह पुत्र राजेन्द्र प्रताप सिंह आदि ने ग्राम भानपुर की गाटा नम्बरान 509, 510क, 510ख, 511, 512, 513 को फर्जी तरीके से अपना नाम दर्ज करा लिया है। प्रकरण की शिकायत उच्चाधिकारियों से की गयी तो चकबन्दी विभाग एस०ओ०सी० चकबन्दी द्वारा विस्तृत जांच कराकर इन्द्राज को फर्जी मानते हुए खतौनी को प्रविष्ट मानते हुए खारिज करने का आदेश किया है। इस पर वाद सं० टी202517140203680 धारा 38 उ०प्र० राजस्व संहिता दर्ज कर नोटिस विपक्षीगण को प्राप्त करा दिया गया है परन्तु अभी तक आदेश पारित नही हो पाया है।
पत्र में विकास सिंह ने कहा है कि विजय प्रताप सिंह अपने प्रभाव का गलत इस्तेमाल कर सम्बंधित भूमि को बेच देना चाहते है तथा काफी लोगों से रूपया बतौर एडवांस ले लिया है। वे भानपुर काली माता मन्दिर के सामने स्थित पोखरे की लाखों की मछली को मरवाकर बेच रहे है। तथा कई लोग बड़े बड़े जाल लेकर मछली मारने आये तो मना करने पर बताया कि विजय प्रताप सिंह ने मछली बेच दिया है और मार लेने को कहा है। ऐसी परिस्थिति मंे विजय प्रताप सिंह मछली की बिक्री कराकर सरकार को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विकास सिंह ने जमीन को अपने नाम करा लेने, तालाब की मछलियों को मारने के मामले में जांच, दोषी के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई और मछली मारने पर तत्काल रोक लगाने की मांग किया है।

Subscribe to my channel


