LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

खीरी पुलिस ने लूट, चोरी और फायरिंग की घटनाओं का किया खुलासा, 4 शातिर अपराधी गिरफ्तार

 

रिपोर्ट: डॉ. संजय कुमार पांडेय,स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश

📞 मोबाइल: 7376326175

लखीमपुर खीरी | 21 जनवरी 2026

जनपद खीरी में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खीरी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना खीरी पुलिस ने लूट, चोरी और जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने वाली वारदातों का सफल अनावरण करते हुए 4 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष खीरी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस ने थाना खीरी में दर्ज विभिन्न अभियोगों से संबंधित इन अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध असलहा और लूटा गया माल बरामद किया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:

पंकज पुत्र माताप्रसाद, निवासी बेलवा डिंगरा, थाना लहरपुर, सीतापुर (उम्र 35 वर्ष)

सुरेन्द्र कुमार उर्फ कल्लू पुत्र सोबरनलाल, निवासी देवीसहायपुरवा, थाना शारदानगर, खीरी (उम्र 33 वर्ष)

सरवन पुत्र दीनबन्धू, निवासी लोनियापुरवा, थाना व जिला खीरी (उम्र 32 वर्ष)

भानू सिंह पुत्र भगवानबक्श सिंह, निवासी चाऊपुर पड़री, थाना व जिला खीरी (उम्र लगभग 38 वर्ष)

बरामदगी का विवरण:

03 अदद अवैध तमंचा (.315 बोर)

01 अदद जिंदा कारतूस (.315 बोर)

02 अदद खोखा कारतूस (.315 बोर)

02 अदद पायल (सफेद धातु)

01 अदद सिक्का (सफेद धातु)

₹8400 नगद

घटना में प्रयुक्त कार UP32JE5609 (डिजायर)

बरामद कार को मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार:

गिरफ्तार अभियुक्त लंबे समय से लूट, चोरी और फायरिंग जैसी गंभीर घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। सभी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी कर सभी अभियुक्तों को माननीय न्यायालय भेज दिया है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

उप निरीक्षक गौरव कुमार

उप निरीक्षक राहुल कुमार

हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार शर्मा

कांस्टेबल सुधीर कुमार

कांस्टेबल आशीष यादव

कांस्टेबल गंगादीन

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button