LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

चन्दनचौकी पुलिस और SSB की संयुक्त कार्रवाई, 8.74 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

 

रिपोर्ट: डॉ. संजय कुमार पांडेय,स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश

 मोबाइल: 7376326175

लखीमपुर खीरी, 21 जनवरी 2026

जनपद लखीमपुर खीरी में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चन्दनचौकी पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने 8.74 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी पलिया के मार्गदर्शन में तथा थानाध्यक्ष चन्दनचौकी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

दिनांक 20 जनवरी 2026 को थाना चन्दनचौकी पुलिस और 39वीं वाहिनी SSB पलिया की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान अभियुक्त पिंकू पुत्र बजरंगी को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के पास से 8.74 ग्राम ब्राउन शुगर, एक कीपैड मोबाइल, 300 नेपाली रुपये और एक स्कूटी (UP31CD0992) बरामद की गई।

👤 गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

पिंकू पुत्र बजरंगी

निवासी: मोहल्ला रंगरेजान, थाना पलिया, जनपद लखीमपुर खीरी

हाल पता: मोहल्ला थारू पुरवा, थाना पलिया, जनपद लखीमपुर खीरी

📦 बरामदगी:

8.74 ग्राम ब्राउन शुगर

1 कीपैड मोबाइल

300 नेपाली रुपये

1 स्कूटी (UP31CD0992)

इस संबंध में थाना चन्दनचौकी पर मु0अ0सं0 03/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

👮‍♂️ गिरफ्तारी करने वाली टीम:

उ0नि0 उमाशंकर यादव (थाना चन्दनचौकी)

का0 अंकित कुमार सिंह (थाना चन्दनचौकी)

SSB सहायक कमाण्डेन्ट तिलक राज (39 BN SSB)

एस0आई0 GD पूरन सिंह खत्री

हे0का0 GD शिशन राम

आरक्षी GD राजकिशोर यादव

आरक्षी GD कराले गनेश अमरुता

आरक्षी GD अभिषेक कुमार यादव

डॉग हैंडलर आरक्षी GD प्रकाश चन्द्र गुर्जर

पुलिस और SSB की इस संयुक्त कार्रवाई से क्षेत्र में नशे के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button