LIVE TVअपराधदेवेंद्रनगरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
पन्ना पुलिस द्वारा 2 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी को किया गया गिरफ्तार

लोकेशन=देवेंद्रनगर।मध्य प्रदेश पन्ना
संवाददाता=सुधीर अग्रवाल
*पन्ना पुलिस द्वारा 2 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी को किया गया गिरफ्तार*
*वांछित आरोपी देवेन्द्रनगर थाना क्षेत्र के धोखाधड़ी (NIA एक्ट) के प्रकरण में था लंबे समय से फरार*
दिनांक: 19 जनवरी 2026
स्थान: पन्ना, मध्यप्रदेश
पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में जिले में फरार एवं दीर्घकाल से लंबित स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु सतत, प्रभावी एवं सुनियोजित अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में माननीय न्यायालयों से जारी स्थाई वारंटों के त्वरित पालन हेतु समस्त थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।
उक्त निर्देशों के अनुक्रम में थाना देवेन्द्रनगर पुलिस द्वारा माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, पन्ना के आदेश का पालन करते हुए एक महत्वपूर्ण स्थाई वारंटी आरोपी की गिरफ्तारी की गई है।
माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट पन्ना के न्यायालय द्वारा प्रकरण क्रमांक 147/19 में आरोपी योगेश यादव पिता राममिलन यादव, निवासी बस्ती, थाना देवेन्द्रनगर के विरुद्ध NIA एक्ट की धारा 138 के अंतर्गत स्थाई वारंट जारी किया गया था। आरोपी उपरोक्त प्रकरण में विगत लगभग 02 वर्षों से फरार होकर न्यायालयीन कार्यवाही से बच रहा था।
थाना देवेन्द्रनगर पुलिस द्वारा आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। इसी दौरान विश्वसनीय मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के संभावित ठिकाने पर दबिश दी। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी योगेश यादव को देवेन्द्रनगर थाना क्षेत्र से अभिरक्षा में लिया गया।
आरोपी को नियमानुसार अभिरक्षा में लेकर थाना देवेन्द्रनगर लाया गया, जहां आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करने के पश्चात उसे माननीय न्यायालय पन्ना के समक्ष प्रस्तुत किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजे जाने के आदेश पारित किए गए।
*सराहनीय योगदान:* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर उनि. संतोष यादव, प्र.आर. सतेन्द्र बागरी, आर. ब्रजेन्द्र रैकवार,दिनेश, मृगेन्द्र का सराहनीय योगदान रहा।

Subscribe to my channel


