उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

थाना समाधान दिवस में अधिकारियों ने सुनी जनसमस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

 

रिपोर्ट: डॉ. संजय कुमार पांडेय,स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश

मोबाइल: 7376326175

लखीमपुर खीरी | 10 जनवरी 2026

जनपद खीरी में आज थाना कोतवाली सदर पर “थाना समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) खीरी एवं पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा ने की। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उनके त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए गए।

थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को लेकर अधिकारियों ने राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर जांच करने तथा शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक श्री संकल्प शर्मा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों का निस्तारण समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से किया जाए। जिन मामलों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से होना है, उन पर आवश्यक रिपोर्ट लगाकर संबंधित अधिकारी को प्रेषित किया जाए, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई हो सके।

इसके अलावा जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल के थानों पर उपस्थित रहकर जनशिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया की निगरानी की गई।

प्रशासन द्वारा यह स्पष्ट किया गया कि आम जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button