उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

शिक्षक के निधन पर शोकः परीक्षण के बाद टीएससीटी देगा 55 लाख रूपये का आर्थिक सहयोग

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती। शनिवार को टीचर्स सेल्फ केयर टीम द्वारा जिला संयोजक प्रमोद कुमार ओझा के नेतृत्व में हर्रैया तहसील क्षेत्र के कम्पोजिट स्कूल पूरे अवधी में तैनात शिक्षक स्वर्गीय श्रीकान्त उपाध्याय के आवास विकास कालोनी बस्ती स्थित घर पहुंचे और अभिलेखों को एकत्र करने के साथ उसका परीक्षण किया। इसके बाद टीएससीटी द्वारा श्रीकान्त उपाध्याय के परिजनों को जीवन यापन के लिये लगभग 55 लाख रूपये की धनराशि भेजा जायेगा।

टीचर्स सेल्फ केयर टीम के जिला संयोजक प्रमोद ओझा ने यह जानकारी देते हुये बताया कि केयर टीम द्वारा शिक्षकों से नाम मात्र की राशि लेकर उनके परिजनों के सुख और दुःख की स्थिति में सहायता दी जाती है। जिला प्रवक्ता राजेश कुमार ने बताया कि इसका पूरा श्रेय संस्थापक अध्यक्ष विवेकानन्द आर्य औरं सह-संस्थापक, सुधेश कुमार पाण्डेय, संजीव रजक का है जिनकी पहल पर अनेक ऐसे शिक्षक परिवारांें को 55 लाख रूपये तक की राशि दिया जाता है जिनका किसी कारण से असमय निधन हो जाता है। बताया कि बस्ती जनपद में कुल 6483 सदस्य है। टीएसटी द्वारा अब तक 8 शिक्षकों के निधन पर धनराशि दी जा चुकी है। प्रदेश के 496 शिक्षकों के निधन पर लगभग 228 करोड़ रूपये का सहयोग किया जा चुका है।

टीएससीटी द्वारा अभिलेखों के एकत्र करने के दौरान सह संयोजक राहुल राव, राकेश कुमार श्रीवास्तव, अमरचन्द वर्मा के साथ ही सुशील कुमार पाण्डेय, विन्देश्वरी मिश्र, मधुकर उपाध्याय, आईटी सेल के प्रान्तीय प्रभारी अमरचन्द्र वर्मा आदि उपस्थित रहे।

 

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button