उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती में आयोजित कवि सम्मेलन एवं मुशायरे में डॉ. वी.के. वर्मा सम्मानित

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती। साहित्यिक संस्था अदबी संगम द्वारा वरिष्ठ कवि डॉ. राम कृष्ण लाल ‘जगमग’ की अध्यक्षता में पटेल एस.एम.एच. हासिपटल एवं पैरा मेडिकल कॉलेज गोटवा के सभागार में भव्य कवि सम्मेलन और मुशायरे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वरिष्ठ होम्योपैथ चिकित्सक और साहित्यकार डॉ. वी.के. वर्मा थे, जिन्हें उनके साहित्यिक योगदान के लिए ‘साहित्य शिल्पी’ सम्मान से सम्मानित किया गया।

वरिष्ठ कवि डॉ. राम कृष्ण लाल ‘जगमग’ ने डॉ. वर्मा की साहित्यिक प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी रचनाओं में मानवता सर्वोपरि है। उन्होंने डॉ. वर्मा की प्रमुख कृतियों जैसे ‘मानवता के स्वर’, ‘काव्य मुखी’, ‘युग चित्र’, ‘भावानुभूति’, ‘काव्य सौरभ’, ‘भाव मन्थन’, लघु कथा संग्रह ‘सोच’ और कोविड-19 काव्य संग्रह’ का उल्लेख किया। उन्होंने यह भी बताया कि डॉ. वर्मा का महाकाव्य ‘सिद्धार्थ से तथागत’ जल्द पाठकों के लिए उपलब्ध होगा।

प्रसिद्ध कवि विनोद कुमार उपाध्याय ‘हर्षित’ ने कहा कि डॉ. वर्मा ने चिकित्सक और साहित्यकार दोनों क्षेत्रों में अपनी विशेषज्ञता साबित की है। सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. वर्मा ने कहा कि वे अपने अनुभवों और समाज के विभिन्न पहलुओं को काव्य में ढालने का प्रयास करते हैं। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के कठिन समय में उन्होंने मरीजों की सेवा के साथ-साथ काव्य संग्रह की रचना का भी धर्म निभाया।

कार्यक्रम के दूसरे चरण में कवि सम्मेलन और मुशायरे की शुरुआत अर्चना श्रीवास्तव की सरस्वती वंदना से हुई। विनोद कुमार उपाध्याय ‘हर्षित’, साहित्य भूषण सतीश आर्य और डॉ. वर्मा सहित कई कवियों की रचनाओं को श्रोताओं द्वारा खूब सराहा गया। वरिष्ठ कवि डॉ. राम कृष्ण लाल ‘जगमग’ और डॉ. अफजल हुसेन ‘अफजल’ ने भी अपने काव्य संदेशों के माध्यम से समाज और मानवता पर विशेष ध्यान दिलाया।

कवि सम्मेलन और मुशायरे में काजी अनवार पारसा, सागर गोरखपुरी, दीपक सिंह प्रेमी, हरिकेश प्रजापति, जगदम्बा प्रसाद भावुक सहित कई कवियों ने अपनी रचनाओं से कार्यक्रम को समृद्ध किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे। आभार ज्ञापन पटेल एस.एम.एच. हासिपटल एवं पैरा मेडिकल कॉलेज गोटवा के डायरेक्टर डा. आलोक रंजन ने किया।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button