LIVE TVअपराधबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

कोलायत पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एमडी, गांजा व डोडा पोस्त सहित दो आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

कोलायत (बीकानेर)।

अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना कोलायत एवं डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6.39 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन), 2 किलो 250 ग्राम गांजा तथा कुल 6 किलो 866 ग्राम डोडा पोस्त चूरा व छिलका बरामद किया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है।

यह कार्रवाई श्री हेमंत शर्मा आईपीएस, महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज एवं श्री कावेन्द्र सिंह सागर आईपीएस, पुलिस अधीक्षक बीकानेर के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। कार्रवाई का सुपरविजन श्री बनवारीलाल मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं श्री संग्राम सिंह आरपीएस, वृताधिकारी वृत्त कोलायत द्वारा किया गया।

दिनांक 01 जनवरी 2025 को थानाधिकारी श्री जसवीर कुमार (पुनि) मय पुलिस टीम व डीएसटी टीम ने मुखबिर की सूचना पर कोलायत स्थित गहलोत रेस्टोरेंट पर दबिश दी। तलाशी के दौरान रेस्टोरेंट संचालकों के कब्जे से उक्त अवैध मादक पदार्थ बरामद किए गए। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

प्रकरण का अनुसंधान श्री राकेश स्वामी (पुनि), थानाधिकारी पुलिस थाना गजनेर द्वारा किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी

बाबू उर्फ गणपत गहलोत, पुत्र श्री बूलाकीराम माली, उम्र 43 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 10, कोलायत, जिला बीकानेर

शिवरतन, पुत्र श्री बूलाकीराम माली, उम्र 48 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 10, कोलायत, जिला बीकानेर

पुलिस टीम

श्री जसवीर कुमार, पुनि, थानाधिकारी, पुलिस थाना कोलायत

श्री रोहिताश, कांस्टेबल नं. 757

श्री राहुल, कांस्टेबल नं. 332

श्री कैलाश, कांस्टेबल नं. 592

श्री अन्नाराम, कांस्टेबल नं. 310

डीएसटी टीम

श्री रामकरण, सहायक उप निरीक्षक

श्री देवेंद्र, कांस्टेबल

श्री लखविंद्र सिंह, कांस्टेबल

पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।

 

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button