LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

तिकुनियां पुलिस व एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 50 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

 

रिपोर्ट: डॉ. संजय कुमार पांडेय,स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश

📞 मोबाइल नंबर: 7376 3261 75

खीरी।

जनपद खीरी में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत तिकुनियां पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 50 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (स्मैक) के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी निघासन के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक थाना तिकुनियां के नेतृत्व में दिनांक 02 जनवरी 2026 को की गई।

पुलिस व एसएसबी टीम द्वारा 50 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जो नेपाल राष्ट्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

जनार्दन पुत्र रूदन लाल थारू

निवासी – ग्राम जोशीपुर, थाना जोशीपुर, जिला कैलाली (नेपाल)

राहुल कटारिया पुत्र लाल बहादुर कटारिया

निवासी – ग्राम जोशीपुर, थाना जोशीपुर, जिला कैलाली (नेपाल)

बरामदगी:

50 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (स्मैक)

गिरफ्तारी के आधार पर थाना तिकुनियां पर मु0अ0सं0 02/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:

उ0नि0 अभिषेक कुमार – थाना तिकुनियां

हे0का0 बृजेश कुमार – थाना तिकुनियां

ASI GD अच्युत साकिया – एसएसबी तृतीय वाहिनी बी कम्पनी डांगा

HC GD पवन कुमार वर्मा – एसएसबी

CT/GD ओमकार सिकरवार – एसएसबी

CT/GD कन्हैया लाल – एसएसबी

CT/GD राजेश कुमार शा – एसएसबी

CT/GD अनुज कुमार – एसएसबी

नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button