LIVE TVअपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
भिवाड़ी ब्रेकिंग न्यूज़: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर मामला दर्ज

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
भिवाड़ी।
यूआईटी फेज थर्ड थाना क्षेत्र में एक 21 वर्षीय युवती के साथ शादी का झांसा देकर लंबे समय तक दुष्कर्म किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक चप्पल बनाने वाली कंपनी में कार्यरत है, जहाँ उसकी जान-पहचान दीपक नामक युवक से हुई। काम के दौरान हुई नजदीकियों के बाद आरोपी ने उससे शादी का वादा किया और इसी भरोसे में लेकर करीब एक वर्ष तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा।
युवती का आरोप है कि आरोपी बार-बार शादी का झांसा देकर जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। बाद में उसे जानकारी मिली कि आरोपी पहले से ही शादीशुदा है और उसने यह तथ्य जानबूझकर उससे छिपाया था।
सच्चाई सामने आने के बाद पीड़िता ने साहस दिखाते हुए पुलिस से संपर्क किया और पूरे मामले की जानकारी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए भिवाड़ी पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और मामले की गहन जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Subscribe to my channel


