LIVE TVअपराधजम्मू कश्मीरदेशपुंछब्रेकिंग न्यूज़

पुंछ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित आतंकी हैंडलर रफीक नाई उर्फ सुल्तान की संपत्ति कुर्क

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ

 

पुंछ | 01 जनवरी 2026

सीमा पार से संचालित आतंकवादी नेटवर्क के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस, जिला पुंछ ने गुरसाई थाना क्षेत्र में दर्ज एक यूएपीए (UAPA) मामले में पाकिस्तान स्थित आतंकी हैंडलर व लॉन्च कमांडर की अचल संपत्ति को कुर्क किया है।

यह कार्रवाई एफआईआर संख्या 194/2024, थाना गुरसाई, जिला पुंछ में दर्ज मामले के तहत की गई है। कुर्क की गई संपत्ति 04 मरला 02 सरसाई कृषि भूमि है, जो गांव नार, नक्का मझारी क्षेत्र, तहसील मेंढर, जिला पुंछ में स्थित है।

कुर्क की गई संपत्ति रफीक नाई उर्फ सुल्तान, पुत्र मोहम्मद अफसर, निवासी स्थानीय क्षेत्र की है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार रफीक नाई वर्तमान में पाकिस्तान से संचालित आतंकी हैंडलर एवं लॉन्च कमांडर के रूप में सक्रिय है और प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन तहरीक-उल-मुजाहिदीन / जम्मू कश्मीर से जुड़ा हुआ है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम – UAPA के प्रावधानों के तहत की गई है। इसका उद्देश्य आतंकवाद से जुड़े तत्वों की आर्थिक रीढ़ तोड़ना और स्थानीय स्तर पर आतंकवादी गतिविधियों को समर्थन देने वाले संसाधनों पर सख्त प्रहार करना है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आतंकवाद और उससे जुड़े नेटवर्क के खिलाफ ऐसी कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी और राष्ट्र की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button