LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

नीमगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो अभियुक्त अवैध तमंचे व कारतूस सहित गिरफ्तार

 

रिपोर्ट: डॉ. संजय कुमार पांडेय,स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश

📞 मोबाइल नंबर: 7376326175

लखीमपुर खीरी।

जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नीमगांव पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो अभियुक्तों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी मितौली के कुशल मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष नीमगांव के नेतृत्व में दिनांक 29 दिसंबर 2025 को यह कार्रवाई की गई।

थाना नीमगांव में पंजीकृत मु0अ0सं0 550/2025, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत पुलिस ने

जनीफ अली पुत्र रफीक अली, निवासी ग्राम वांसविरिया, थाना हैदराबाद, जनपद खीरी तथा

बबलू पुत्र अकरम, निवासी कस्ता, थाना मितौली, जनपद खीरी को गिरफ्तार किया।

बरामदगी का विवरण

गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से

02 अदद अवैध तमंचा (315 बोर)

02 अदद जिंदा कारतूस (315 बोर)

01 अदद खोखा कारतूस (315 बोर)

बरामद किए गए।

गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

उप निरीक्षक मुकेश कुमार (चौकी प्रभारी सिकन्द्राबाद), थाना नीमगांव

हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र शुक्ला, थाना नीमगांव

हेड कांस्टेबल जय प्रकाश राय, थाना नीमगांव

हेड कांस्टेबल अनुज कुमार पाण्डेय, थाना नीमगांव

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button