LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

खीरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 7.07 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ नाबालिग गिरफ्तार

 

रिपोर्टर: डॉक्टर संजय कुमार पांडेय, स्टेट हेड उत्तर प्रदेश, मोबाइल नंबर: 7376326175

खीरी, 29 दिसंबर 2025: थाना गौरीफंटा पुलिस ने एसएसबी टीम के सहयोग से 7.07 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) बरामद कर नाबालिग विराज राना (आयु लगभग 17 वर्ष) को गिरफ्तार किया। विराज राना पुत्र सुनील कुमार राना निवासी जुगेड़ा, धनगढ़ी उपमहानगर पालिका वार्ड नं 10, जिला कैलाली, नेपाल राष्ट्र है।

पुलिस अधीक्षक खीरी, श्री संकल्प शर्मा के दिशा-निर्देश एवं अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी पलिया के मार्गदर्शन और प्रभारी निरीक्षक थाना गौरीफंटा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। बरामदगी के आधार पर थाना गौरीफंटा पर मामला मु0अ0सं0 53/25 धारा 8/21/23 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया और अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस व एसएसबी टीम में शामिल प्रमुख सदस्य:

उपनिरीक्षक श्री शिवकुमार सिंह, कोतवाली गौरीफंटा

हे0का0 राकेश यादव, कोतवाली गौरीफंटा

का0 बन्टी सागर, कोतवाली गौरीफंटा

सहायक कमाण्डेन्ट श्री रवि कुमार, समोता F कम्पनी गौरीफंटा 39 BN SSB

उ0नि0 श्री कुलदीप कुमार, C कम्पनी बनकटी 39 BN SSB

मुख्य आरक्षी इन्द्रजीत सिंह, C कम्पनी बनकटी 39 BN SSB

आरक्षी संसार चन्द, C कम्पनी बनकटी 39 BN SSB

आरक्षी राजीव सिंह, C कम्पनी बनकटी 39 BN SSB

आरक्षी धर्वेन्द्र कुमार, C कम्पनी बनकटी 39 BN SSB

आरक्षी चौधरी पिन्टू कुमार, F कम्पनी गौरीफंटा 39 BN SSB

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button