LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

खीरी पुलिस ने दो अवैध तमंचों के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

 

रिपोर्ट: डॉ. संजय कुमार पांडेय,स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश

मोबाइल: 7376326175

लखीमपुर खीरी।

जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खीरी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो नफर अभियुक्तों को 02 अवैध देशी तमंचा 315 बोर व 02 जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर के मार्गदर्शन में, थानाध्यक्ष खीरी के नेतृत्व में दिनांक 29 दिसंबर 2025 को की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान

मोसीन उर्फ ईदी पुत्र अब्दुल हमीद, निवासी मोहल्ला जोशीटोला, कस्बा खीरी, थाना व जिला खीरी

मो0 फहीम पुत्र राहत अली, निवासी मोहल्ला बाजार, कस्बा खीरी, थाना व जिला खीरी

दोनों अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने 02 अदद अवैध तमंचा 315 बोर तथा 02 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किए हैं।

बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना खीरी पर मु0अ0सं0 913/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर दोनों अभियुक्तों को अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास

मोसीन उर्फ ईदी

मु0अ0सं0 28/2023, धारा 13 जुआ अधिनियम, थाना व जिला खीरी

मो0 फहीम

मु0अ0सं0 267/25, धारा 115(2)/351(2)/352 बीएनएस, थाना व जिला खीरी

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

उ0नि0 श्री पटेल राठी

का0 अंकित सिंह

का0 सतेन्द्र सिंह

का0 लोकेश कुमार

(थाना खीरी, जनपद खीरी)

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button