उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

मुरादनगर सड़क हादसा : जिला अस्पताल तत्काल पहुंचे डीएम-एसपी

 

रिपोर्ट डॉक्टर संजय कुमार पांडेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश मोबाइल नंबर 7376 3261 75

*मुरादनगर सड़क हादसा : जिला अस्पताल तत्काल पहुंचे डीएम-एसपी*

*डीएम-एसपी-सीएमओ ने अपनी देखरेख में घायलों का शुरू कराया उपचार, जाना कुशलक्षेम*

*लखीमपुर खीरी, 23 दिसंबर। तहसील लखीमपुर के मुरादनगर के पास हुई सड़क दुर्घटना में आठ लोग घायल हो गए। घटना की सूचना* *मिलते ही प्रशासन ने तेजी से कार्रवाई करते हुए घायलों को एंबुलेंस के जरिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहाँ उनका चिकित्सकों की देखरेख में तुरंत उपचार शुरू किया गया, जिसमें दो लोगों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलबेहड़ में चल रहा है*।

*घटना की सूचना मिलते ही डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी संकल्प शर्मा* , *सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता सीधे जिला चिकित्सालय पहुंचकर घायलों का कुशलक्षेम जाना और हर संभव मदद के लिए आश्वस्त किया। डीएम-एसपी ने चिकित्सकों से घायलों को दिए जा रहे मेडिकल ट्रीटमेंट की जानकारी लेकर समुचित इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए*।

*इस दौरान अस्पताल में एसीएमओ डॉ. एससी मिश्र और उप* *जिलाधिकारी (सदर) अश्वनी कुमार सिंह भी मौजूद रहे। प्रशासन की तत्परता और घायलों के प्रति डीएम-एसपी की व्यक्तिगत निगरानी ने प्रभावित परिवारों में राहत की भावना पैदा की*।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button