LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत 21 वर्ष पुराने आर्म्स एक्ट मामले में अभियुक्त को सजा

 

रिपोर्ट डॉक्टर संजय कुमार पांडेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश मोबाइल नंबर 7376 3261 75

लखीमपुर खीरी।

उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप जनपद लखीमपुर खीरी पुलिस द्वारा ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अंतर्गत अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई एवं सशक्त पैरवी जारी है। इसी क्रम में एक पुराने आपराधिक मामले में माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त को दंडित किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2004 में थाना कोतवाली सदर, जनपद लखीमपुर खीरी में अभियुक्त राधेश्याम पुत्र कृपाल, निवासी ग्राम भानपुर, के कब्जे से अवैध शस्त्र बरामद किया गया था। इस संबंध में थाना कोतवाली सदर पर मु0अ0सं0 1284/04, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

उक्त मुकदमे की सुनवाई के उपरांत माननीय न्यायालय JM-6, खीरी द्वारा दिनांक 23 दिसंबर 2025 को अभियुक्त राधेश्याम को जेल में बिताई गई अवधि का कारावास एवं 100 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया।

इस मामले में सजा सुनिश्चित कराने में लोक अभियोजक श्री विजय कुमार एवं न्यायालय पैरोकार जयप्रकाश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

जनपद पुलिस द्वारा ऑपरेशन कन्विक्शन के माध्यम से अपराधियों को सजा दिलाकर कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button