देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
‘ स्वाति के मंथन मोती ‘ पुस्तक का विमोचन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन, उत्तरांचल द्वारा अयोध्या में आयोजित मानस हंस कार्यक्रम के अंतर्गत, पश्चिमी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्षा श्रीमती मनीषा मूंदड़ा की अध्यक्षता में बालोतरा निवासी पश्चिमी राजस्थान सयुंक्त मंत्री श्रीमती स्वाति मानधना की पुस्तक ‘ स्वाति के मंथन मोती’ ‘ का विमोचन संपन्न हुआ।
प्रदेश सचिव श्रीमती रीटा बाहेती ने जानकारी देते हुए बताया कि ये उनकी कविताओं का संग्रह है।उनकी कविताएं उनके जीवन के अनुभवों का सार है,जिससे हर व्यक्ति जुड़ाव महसूस करता है।इस कार्यक्रम में निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती आशा माहेश्वरी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री ममता मोदानी, पश्चिमांचल उपाध्यक्ष मधु बाहेती, पश्चिमांचल संयुक्त मंत्री शिखा भदादा, राष्ट्रीय कार्य समिति उर्मिला तापड़िया,साहित्य समिति किरण पटल, प्रदेश संगठन मंत्री सुशीला बजाज , उपाध्यक्ष प्रेमलता मानधना, प्रदेश सयुंक्त मंत्री सुनीता डागा , साहित्य सयोंजिका स्वाति जैसलमेरिया, पूर्व प्रदेश सचिव नीलम मूंदड़ा, मंजू लोहिया, मीना साबू, संजू सोनी सहित अनेक माहेश्वरी महिलाएँ उपस्थित रहीं।

Subscribe to my channel


