देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

शहीद छगन मेघवाल के 54वें बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा, खेड़ रोड।

शहीद छगन मेघवाल के 54वें बलिदान दिवस पर खेड़ रोड स्थित बालोतरा परिसर में भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने शहीद को 2 मिनट का मौन रखकर याद किया और उनकी वीर गाथा को श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक डॉ. अरुण चौधरी ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प चक्र अर्पित किया और कहा कि भारत-पाक युद्ध 1971 में सिविलियन ड्राइवर के रूप में शहीद छगन मेघवाल ने अद्वितीय साहस और वीरता का परिचय दिया। उनके बलिदान ने बालोतरा का नाम रोशन किया।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष भरत मोदी, नगर परिषद के पूर्व प्रतिपक्ष नेता मदन राज चोपड़ा, फोरस्कूल शिक्षक फोरम बालोतरा-बाड़मेर के जिला अध्यक्ष सालगराम परिहार, कोऑपरेटिव मार्केटिंग सोसाइटी के डायरेक्टर बाबूलाल नामा, कृष्ण सेवा संस्थान के अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे, भाजपा नेता गोविंद सिंह कालुडी, अंबेडकर जयंती समारोह सेवा समिति के अध्यक्ष नेमीचंद बारूपाल, मेघवाल शिक्षा एवं विकास संस्थान मूंगडा रोड बालोतरा के जिला अध्यक्ष आसुराम बोखा, हंसराज बारूपाल, जैसाराम बारूपाल, पेंटर ढलाराम बोस, भाजपा नगर अध्यक्ष योगेश गहलोत सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

श्रद्धांजलि सभा के दौरान सभी उपस्थितजन “शहीद छगन मेघवाल अमर रहें” के उद्घोष के साथ भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में सुरेश बोस, गौतम भाटी, उर्मिला देवी, अनीता, सुरेश बारूपाल, भटाराम मेघवाल, जगदीश, टीकम भाई मिस्त्री, जीतू प्रजापत, नर्सिंग ऑफिसर मोहनलाल बोखा, हजारीमल बागुंडी सहित अन्य ने भी पुष्प अर्पित कर शहीद की याद में अपना सम्मान व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन नेमीचंद बारूपाल ने किया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button