उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

थाना फरधान में थाना समाधान दिवस का आयोजन, डीएम व एसपी ने दिए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

 

रिपोर्ट: डॉ. संजय कुमार पांडेय,स्टेट हेड (उत्तर प्रदेश)

मोबाइल: 7376326175

लखीमपुर खीरी, 13 दिसम्बर 2025।

जिलाधिकारी लखीमपुर खीरी श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल एवं पुलिस अधीक्षक श्री संकल्प शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को थाना फरधान परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनी गईं और उनके त्वरित व निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए गए।

थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से समीक्षा की तथा राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर समस्याओं का शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक श्री संकल्प शर्मा ने पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। जिन प्रकरणों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से आवश्यक है, उन पर स्पष्ट रिपोर्ट अंकित कर संबंधित अधिकारी को प्रेषित किया जाए, जिससे समय से उचित कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।

इसके अतिरिक्त जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने-अपने सर्किल के थानों पर उपस्थित रहकर जनशिकायतों का निस्तारण कराया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button