LIVE TVअपराधबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार व मादक पदार्थ सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर, 10 दिसंबर 2025।
महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेंज के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के तहत रेंज स्पेशल टीम ने आज दो महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार एवं भारी मात्रा में मादक पदार्थ की तस्करी का भंडाफोड़ किया। दोनों मामलों में कुल 4 आरोपी गिरफ्तार, जबकि एक आरोपी फरार है। साथ ही तस्करी में उपयोग दो वाहनों को भी जब्त किया गया है।
—
पहली कार्रवाई: दो पिस्टल, जिंदा राउंड और केम्पर वाहन जब्त
बीकानेर रेंज स्पेशल टीम ने पुलिस थाना नोखा के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई में दो अवैध पिस्टल, दो जिंदा राउंड तथा केम्पर गाड़ी (आरजे21-जीई-8326) के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी:
1. छोटूसिंह (21) पुत्र पृथ्वीसिंह, निवासी करनू रामसर, थाना पचौड़ी, नागौर
2. हरिराम (21) पुत्र दीपाराम, निवासी बामणियावाला, थाना पचौड़ी, नागौर
3. सोमदत (20) पुत्र सहीराम, निवासी जेडी मगरा, थाना पांचू, नोखा
इस कार्रवाई में कांस्टेबल सुखजोत सिंह (कानी. 1221) की अहम भूमिका रही।
—
दूसरी कार्रवाई: 38 किलो 430 ग्राम डोडा पोस्त बरामद, कार जब्त
दूसरी बड़ी सफलता पुलिस थाना सुरतगढ़ शहर व रेंज स्पेशल टीम की संयुक्त कार्रवाई में मिली। यमुनानगर–जामनगर एक्सप्रेसवे पर दबिश देकर टीम ने 38 किलो 430 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (डोडा पोस्त) बरामद कर स्विफ्ट कार (आरजे13-सीबी-3197) को जब्त किया।
गिरफ्तार आरोपी:
श्रवणसिंह (23) पुत्र मोहनसिंह, निवासी भोजेवाला, थाना राजियासर, श्रीगंगानगर
फरार आरोपी:
सुखदेव सिंह पुत्र भगवानसिंह, निवासी 1 बीजेडब्ल्यू भोजेवाला, थाना राजियासर, श्रीगंगानगर
—
पूरे नेटवर्क का होगा खुलासा
महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेंज ने बताया कि दोनों प्रकरणों में गंभीरता से अनुसंधान जारी है। अवैध मादक पदार्थ एवं हथियार तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा।

Subscribe to my channel


