LIVE TVअपराधजम्मू कश्मीरपुंछब्रेकिंग न्यूज़

District Police Poonch की बड़ी कार्रवाई: 8-9 ग्राम हेरोइन जैसी नशीली पदार्थ के साथ तस्कर गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ

 

पुंछ, 02 मार्च 2026।

नशा तस्करी और मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुंछ पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। नियमित गश्त के दौरान पुरानी पुंछ इलाके में पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हेरोइन जैसी नशीली पदार्थ बरामद की।

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम गश्त पर थी तभी अजोटे की तरफ से बस स्टैंड की ओर आ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति पर उनकी नजर पड़ी। पुलिस को देखते ही उक्त व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन सतर्क पुलिस कर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान यावर अब्बास पुत्र इकबाल हुसैन, निवासी वार्ड नंबर 04, पुंछ के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उसके पास से एक काले रंग की प्लास्टिक थैली बरामद हुई, जिसमें करीब 8 से 9 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ मिला।

इस संबंध में थाना पुंछ में एफआईआर नंबर 34/2026 धारा 8/21/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है, ताकि बरामद नशीले पदार्थ के स्रोत और इसके नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

पुंछ पुलिस ने दोहराया है कि जिले से नशे के कारोबार को पूरी तरह खत्म करने के लिए अभियान जारी रहेगा। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि यदि नशा तस्करी से संबंधित कोई भी जानकारी हो तो पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button