बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बालोतरा: समाज के सुधी चिंतक कमलेश ढेलड़िया से जवेरीलाल मेहता ने की स्नेहिल भेंट

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा।

आज बालोतरा के प्रख्यात समाजसेवी, हास्य-व्यंग्य के माध्यम से लोगों में जागरूकता फैलाने वाले और लाखों दिलों में अपनी अलग पहचान बनाए हुए कमलेश जी ढेलड़िया की फैक्ट्री में जवेरीलाल मेहता ने स्नेहिल मुलाक़ात की। इस दौरान समाज की कई समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

कमलेश जी अपने चिंतनशील स्वभाव, सरल व्यवहार और समाजहित में किए गए कार्यों के कारण न केवल सिवांची मालानी क्षेत्र में, बल्कि पूरे मारवाड़ी समाज में अत्यंत लोकप्रिय हैं। सोशल मीडिया पर उनके हास्य-व्यंग्य से भरपूर वीडियो हर व्हाट्सएप ग्रुप में साझा किए जाते हैं, जिन्हें लोग बड़ी उत्सुकता और प्रशंसा के साथ देखते हैं।

मुलाक़ात के दौरान जवेरीलाल मेहता ने कमलेश जी के पिताजी कांतिलाल जी से भी पुरानी यादों को ताज़ा किया। उन्होंने बताया कि कांतिलाल जी के साथ उनकी दो तीर्थयात्राओं में मधुर संगति रही है और व्यापारिक संबंध भी लंबे समय से सौहार्दपूर्ण रहे हैं।

फैक्ट्री में मिला सम्मान और आत्मीय स्वागत देखकर जवेरीलाल मेहता ने ढेलड़िया परिवार के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

 आपका अपना,

जवेरीलाल मेहता, बालोतरा

 

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button