बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
खोज करने निकले ज्ञान दिशा स्कूल के बच्चे

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
शुक्रवार सुबह देश के सफेद रेगिस्तान के बारे में जानने को इच्छुक ज्ञान दिशा विद्यालय के नन्हे बच्चे चार दिन के एक्सप्लोरेशन कैंप खोज के लिए निकले एवं चार दिन के भ्रमण के पश्चात बालोतरा लौटे । ज्ञान दिशा स्कूल के संस्था प्रधान विशाल पटवारी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष देशप्रेम और देशभक्ति की अलख जगाने ज्ञान दिशा स्कूल के 17 बच्चों और 4 स्कूल स्टाफ एवं मैनेजमेंट टीम ने शुक्रवार को नाडाबेट बॉर्डर पर परेड स्थल, आर्ट गैलरी, सिमुलेशन, आदि अनेक स्थलों को देखा। जवानों के जोश और देश प्रेम को सलाम करते हुए गीत गायन एवं नृत्यों द्वारा सैनिकों की कर्तव्य निष्ठा का सम्मान करते हुए आगे नाडेश्वरी माता के दर्शन किए। शाम को नमस्कार महातीर्थ दर्शन कर वहां तीर्थंकरों की स्तुति की। महातीर्थ की आर्ट गैलरी एवं मंदिर की अद्भुत नक्काशी का अवलोकन किया। सचिव श्वेता पटवारी ने बताया कि बच्चों ने गुजरात के गौरव कच्छ भुज क्षेत्र की यात्रा की जिसमें उन्होंने सफेद रण और रण उत्सव में गुजरात के पारंपरिक कला एवं संस्कृति की झलक देखी। स्मृति वन भूकंप म्यूजियम एवं मेमोरियल के अवलोकन कर बच्चों ने एक अप्रतिम डिजाइन एवं कॉन्सेप्ट को देखा। रीजनल मैनेजर साइंस सेंटर एवं वंदे मातरम मेमोरियल की विजिट कर बच्चों ने विज्ञान एवं देशप्रेम को समर्पित म्यूजियम के विभिन्न आयामों से सीख ली। समाजसेवी ओम बांठिया ने पुरातत्व एवं इतिहास का साक्षी धौलवीरा में प्राचीन अवशेषों अवलोकन करते हुए चार दिन के ज्ञानवर्धक भ्रमण को उल्लेखनीय बताया।

Subscribe to my channel


