ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

मेंटल हॉस्पिटल में महावीर इंटरनेशनल मरुधर द्वारा भोजन प्रसादी वितरण सेवा आयोजित

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

  महावीर इंटरनेशनल मरुधर, अहमदाबाद के तत्वाधान में आज मेंटल हॉस्पिटल परिसर में भोजन प्रसादी वितरण सेवा कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। सेवा और मानवीय सहायता की भावना को समर्पित इस कार्यक्रम में संस्था के सेवादारों और सहयोगियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद रोगियों व आश्रितों तक प्रेम, करुणा और सहयोग की भावना पहुंचाना था। इस अवसर पर संस्था द्वारा पौष्टिक भोजन, प्रसादी और आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया।

सहयोगियों का आभार

संस्था ने इस सेवा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सेवादारों, भाई-बंधुओं और परोपकारी नागरिकों का हृदय से आभार व्यक्त किया। सभी ने मानव सेवा को सर्वोपरि बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्य जारी रखने का संकल्प लिया।

विशेष अनुमोदना

कार्यक्रम की विशेष सफलता के लिए श्री नाकोड़ा भैरव ग्रुप — चोपड़ा परिवार (पचपदरा–अहमदाबाद) का विशेष रूप से अनुमोदन और धन्यवाद किया गया, जिनके सहयोग से यह सेवा अत्यंत सुंदर और व्यवस्थित रूप से सम्पन्न हो सकी।

मानव सेवा और सामाजिक योगदान के इस पुण्य कार्य की सभी ने सराहना की।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button