ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थानस्वास्थ्य

विप्र सेना भिवाड़ी–टपूकड़ा द्वारा सरोज नर्सिंग होम में रक्तदान शिविर सम्पन्न 🩸

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

 

विप्र सेना भिवाड़ी–टपूकड़ा अध्यक्ष मनोज पांडे के नेतृत्व में, प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती पूनम आचार्य के जन्मदिवस के उपलक्ष में आज सरोज नर्सिंग होम में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।

शिविर में संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।

कार्यक्रम में कुल 51 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। विप्र सेना टीम द्वारा सभी रक्तदाताओं को सम्मान–पत्र प्रदान किए गए तथा सरोज नर्सिंग होम की टीम और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

विप्र सेना भिवाड़ी टपूकड़ा अध्यक्ष मनोज पांडे ने कहा कि पूनम आचार्य के जन्मदिवस पर किया गया यह सेवा कार्य समाजहित की भावना को आगे बढ़ाने वाला है, और आगे भी ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे। रक्तदान सेवा में प्रमुख रूप से अशोक कौशिक जिला अध्यक्ष, सुनील भारद्वाज जिला उपाध्यक्ष, मनोज पांडे अध्यक्ष भिवाड़ी- टपूकड़ा, भीम शर्मा सौभरी भिवाड़ी महासचिव,राकेश शर्मा भिवाड़ी कोषाध्यक्ष,भगवान शर्मा भिवाड़ी युवा अध्यक्ष,सी. पी. भारद्वाज संरक्षक,डॉ. रचना शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष,शिव शंकर शर्मा,मनीष चंद शर्मा,रामेश्वर चतुर्वेदी,संदीप कुमार,भारत भूषण,पंकजव्यास, संदीप गौतम,नारायण सिंह कल्याण,साहिल त्यागी,दिनेश जी,नितिन शर्मा,रवि शर्मा,प्रदीप बिष्ट,कैलाश चंद्र जोशी,संजय त्रिपाठी,ब्रह्मजीत शर्मा,विजय कुमार,राजेश भोमिया,अनुराग स्वामी,कृष्ण कुमार,पवन कुमार पांडे,अंकित,अतुल शर्मा,पोहप सिंह,अनु दत्त,अवतारसिंह, ए.पी.भाई एवं अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button