ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थानस्वास्थ्य

भिवाड़ी के चौपानकी में दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से 19 वर्षीय युवक की मौत, 15 वर्षीय भतीजा गंभीर

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी।

चौपानकी क्षेत्र में शनिवार देर शाम हुए सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। चौपानकी स्थित सीएनजी पेट्रोल पंप के पास बाइक पर जा रहे चाचा–भतीजे को एक अज्ञात चौपहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे 19 वर्षीय इमरान की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका 15 वर्षीय भतीजा गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद चारों ओर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर जुट गए।

जानकारी के अनुसार मृतक इमरान और उसका भतीजा, दोनों निवासी खिदरपुर, चौपानकी, तहसील टपूकड़ा जिला खैरथल-तिजारा बताए जा रहे हैं। दोनों कहरानी की ओर से बाइक पर लौट रहे थे, तभी सीएनजी पंप के कट पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें सीधे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों सवार सड़क पर दूर जा गिरे।

स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में ही 19 वर्षीय इमरान ने दम तोड़ दिया। घायल 15 वर्षीय भतीजे की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में रैफर किया गया है।

सूचना मिलते ही चौपानकी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस अब अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है और घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button