बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

गिन्नानी क्षेत्र की गंभीर समस्या पर प्रशासन को टीम सावधान इंडिया 077 की चेतावनी, एक सप्ताह में समाधान नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

गिन्नानी क्षेत्र में लंबे समय से चल रही जलभराव और अव्यवस्था की समस्या अब अपने चरम पर पहुँच चुकी है। शांतिप्रिय एवं सज्जन नागरिकों, क्षेत्रीय व्यापारियों और आम राहगीरों की लगातार बढ़ रही परेशानियों के बीच, प्रशासनिक उदासीनता के खिलाफ अब आवाज बुलंद होने लगी है।

टीम सावधान इंडिया 077 तथा ऐतिहासिक इमारतों एवं उनके अस्तित्व को बचाओ संघर्ष टास्क फोर्स इंडिया 077 के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन डॉ. ठाकुर दिनेश सिंह भदौरिया ने इस गंभीर समस्या पर कड़ा रुख अपनाते हुए प्रशासन को खुली चेतावनी दी है।

उन्होंने बताया कि गिन्नानी क्षेत्र के नागरिकों के धैर्य और सहनशीलता का प्रशासनिक तंत्र द्वारा लगातार दुरुपयोग किया जा रहा है। बी.डी.ए. जूनागढ़ के अस्तित्व पर भी इस जलभराव और लापरवाही का सीधा प्रभाव पड़ रहा है। हर दिन करीब 25 से 30 हजार लोग इस मार्ग से गुजरते हैं, लेकिन समस्या के समाधान की दिशा में जिम्मेदार विभाग केवल बहानेबाज़ी कर रहे हैं।

फर्नीचर व्यवसायियों को भारी नुकसान

गिन्नानी क्षेत्र के दर्जनों फर्नीचर व्यापारियों की दुकानों के अंडरग्राउंड हिस्सों में पानी भर जाने से लाखों रुपये का नुकसान हो चुका है। व्यापारियों और स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है कि प्रशासन न तो स्थाई समाधान निकाल रहा है और न ही किसी प्रकार की जवाबदेही तय कर रहा है—न वार्निंग, न चार्जशीट, न सस्पेंशन और न ही कोई जुर्माना!

प्रशासन को एक सप्ताह की चेतावनी

कैप्टन भदौरिया ने साफ कहा कि—

यदि एक सप्ताह के भीतर 200 से अधिक पानी निकालने वाले पंप लगाकर जलभराव की समस्या दूर नहीं की गई,

और गिन्नानी मोहल्ले के वरिष्ठ नागरिकों, पत्रकारों, समाजसेवियों तथा जूना गढ़ ट्रस्ट के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में एक कोर कमेटी बनाकर स्थाई समाधान की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई,

तो टीम सावधान इंडिया 077 और पूरे गिन्नानी क्षेत्र के निवासी, व्यापारी मिलकर आंदोलन, रास्ता जाम, धरना और प्रदर्शन शुरू करेंगे।

भदौरिया ने कहा कि यह सिर्फ एक मोहल्ले की समस्या नहीं, बल्कि शहर की व्यवस्थाओं पर सवाल है। अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आने वाले दिनों में बड़ा जन आंदोलन देखने को मिल सकता है।

 

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button