उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
खीरी में ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जन समस्याएं

रिपोर्ट: डॉक्टर संजय कुमार पांडेय, स्टेट हेड उत्तर प्रदेश
मोबाइल: 7376 3261 75
लखीमपुर खीरी, 06 दिसम्बर 2025।
जनपद खीरी में आज तहसील स्तर पर आयोजित “सम्पूर्ण समाधान दिवस” में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुँचे। तहसील सदर में हुए मुख्य कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी खीरी श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल और पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा ने संयुक्त रूप से की।
अधिकारियों ने स्थल पर पहुंचकर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे मौके पर जाकर प्रत्येक जनशिकायत की निष्पक्ष जांच करें तथा विधिक प्रावधानों के अनुसार समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि समाधान दिवस में प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों का निस्तारण तय समय-सीमा में होना चाहिए। जिन मामलों के निस्तारण हेतु उच्चाधिकारी स्तर की आवश्यकता है, उनके लिए भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि समन्वय स्थापित कर समय से कार्यवाही पूरी करें।
इसके अतिरिक्त, जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी अपने–अपने सर्किल की तहसील मुख्यालयों में मौजूद रहे और फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए निस्तारण कराते रहे।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में ग्रामीणों व नगरवासियों ने भूमि विवाद, पुलिस से संबंधित प्रकरण, राजस्व कार्य, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं सहित विभिन्न समस्याएं दर्ज कराईं।


Subscribe to my channel


