LIVE TVअपराधजम्मू कश्मीरपुंछब्रेकिंग न्यूज़

जिला पुलिस पुंछ की बड़ी कार्रवाई: कई मामलों में वांछित फरार आरोपी को कोच्चि एयरपोर्ट से पकड़ा, कोर्ट में पेश

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ

 

पुंछ, 05 दिसम्बर 2025:

जिला पुलिस पुंछ के अंतर्गत थाना मंडी ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कई आपराधिक मामलों में वांछित एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया है। आरोपी को केरल के कोच्चि एयरपोर्ट से लुक आउट सर्कुलर (LOC) के आधार पर पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान फ़ारूक़ अब्दुल्ला पुत्र अब्दुल रहीम निवासी सवाजिक, मंडी के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एफआईआर नंबर 94/2018 और 99/2020 दर्ज थीं। दोनों मामलों में माननीय अदालत ने आरोपी के विरुद्ध धारा 299 सीआरपीसी के तहत जनरल वारंट ऑफ अरेस्ट जारी कर रखा था।

पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और न्यायिक प्रक्रिया से बच रहा था। जिला पुलिस कार्यालय पुंछ द्वारा जारी LOC के आधार पर कोच्चि एयरपोर्ट पर उसे रोका गया। सूचना मिलते ही थाना मंडी की एक विशेष टीम को तुरंत केरल रवाना किया गया।

टीम ने आरोपी को औपचारिक हिरासत में लेकर पुंछ वापस लाया और आज उसे माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) कोर्ट, पुंछ में पेश किया गया।

जिला पुलिस पुंछ ने इसे कानून व्यवस्था को मजबूत करने और फरार आरोपियों के खिलाफ चल रहे अभियान में एक महत्वपूर्ण सफलता बताया है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button