LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशलखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी पुलिस की प्रभावी कार्रवाई—ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत 2005 के मामले में आरोपी को सजा

 

रिपोर्ट : डॉ. संजय कुमार पांडेय,स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

मोबाइल : 7376 3261 75

लखीमपुर खीरी, 05 दिसम्बर 2025।

उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के अनुपालन में लखीमपुर खीरी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही और सशक्त पैरवी लगातार जारी है। इसी क्रम में जनपद खीरी की अदालत ने एक पुराने मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है।

मामला वर्ष 2005 का है, जब थाना खीरी क्षेत्र में पप्पू पुत्र हीरालाल निवासी पसियनपुरवा, थाना व जिला खीरी के खिलाफ घर में सैंध लगाकर चोरी का प्रयास करने पर मुकदमा पंजीकृत हुआ था। यह मामला मु0अ0सं0 134/2005 धारा 457/511 भादवि के अंतर्गत दर्ज किया गया था।

लगभग 20 वर्षों तक चले विचारण के बाद, मा0 न्यायालय ACJM-2, खीरी ने 05 दिसम्बर 2025 को आरोपी पप्पू को कोर्ट के उठने तक कारावास तथा ₹1,000 के अर्थदंड की सजा सुनाई।

इस सजा को कराने में लोक अभियोजक श्री अखिलेश प्रकाश तथा न्यायालय पैरोकार का0 अजय कुमार का विशेष योगदान रहा।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button