देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

दिव्यागजनों हेतु समावेशी समाज का निर्माण करना होगा। सिद्धार्थदीप

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा, 03 दिसम्बर।

विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर स्नेह मनोविकास विद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में संबोधन करते हुए हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अपर जिला सेशन न्यायाधीश बालोतरा ने कहा कि बिना समावेशी समाज निर्माण के हम दिव्यागजनों का विकास नहीं कर सकते अत हमें समावेशी समाज का निर्माण करना होगा ताकि सभी अपनी सहभागिता निभा सके और सभी को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त हो। कार्यक्रम को खर्तरगछ युवा परिषद एवं वी क्लब जसोल द्वारा प्रायोजित किया गया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि श्री सिद्धार्थ दीप, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अपर सेशन न्यायाधीश, बालोतरा ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

इसके साथ ही कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि महावीर इंटरनेशनल पूर्व अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश बांठिया, पुरुषोतम जी सेठिया, संरक्षक खर्तरगछ युवा परिषद अभिषेक गोलेछा, प्रदेश अध्यक्ष ,प्रदीप सेठिया, अध्यक्ष ख़तरगछ युवा परिषद ख़ुशबू ढेलरिया, अध्यक्ष वी क्लब जसोल , पूर्व पार्षद हीरालाल ने सवेरा संस्थान की सेवा प्रकल्पों की सराहना करते हुए कहा कि है हम सबका, समाज का दायित्व बनता हैं कि हम सकारात्मक सहयोग करते हुए दिव्यांग प्रतिभाओ को आगे बढ़ाने में योगदान देवे।

शोभा कोठारी, सचिव विशेष रूप से शामिल रहे।

कार्यक्रम के दौरान खर्तरगछ युवा परिषद बालोतरा द्वारा बच्चों को गणवेश भेंट की गई, जबकि श्रीमती शोभा कोठारी ने अपनी शादी की सालगिरह के उपलक्ष्य में सभी बच्चों को भोजन प्रसाद करवाया।

कार्यक्रम में डॉ. पूजा सिंघल ने भी अपना प्रेरक उद्बोधन दिया और दिव्यांगजनों के विकास में समाज की भूमिका पर प्रकाश डाला।

संस्था के सचिव सत्यनारायण ने विद्यालय की गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी साझा की तथा समाज से निरंतर सहयोग और संवेदनशीलता की अपील की।

विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन ओमजी बांठिया ने किया।

कार्यक्रम का समापन अतिथियों द्वारा दिव्यांगजनों के सम्मान, अवसरों की समानता और समावेशिता बढ़ाने की सामूहिक अपील के साथ हुआ।

इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिक,महिलाओं एवं बच्चो के अभिभावक मौजूद रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button