खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
नरसीराम शास्त्री को मिला सर्वश्रेष्ठ विशेष योग्यजन व्यक्ति पुरस्कार

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
खैरथल/तिजारा।
विश्व विकलांग दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में ग्राम सालाहेड़ा निवासी नरसीराम शास्त्री को विशेष योग्यजन एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सर्वश्रेष्ठ विशेष योग्यजन व्यक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट, भाजपा जिलाध्यक्ष महा सिंह चौधरी, सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग रमेश दहमीवाल, ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी गजराज यादव सहित नवीन यादव, संजीव यादव, अंकित, नवीन भड़ाना, बाबूलाल, सीमा जांगिड़ सहित अनेक कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला मुख्यालय पर आयोजित इस समारोह में सैकड़ों दिव्यांगजन बड़ी संख्या में शामिल हुए।
गौरतलब है कि इससे पूर्व भी वर्ष 2024 में नरसीराम शास्त्री को जिला स्तर पर सर्वश्रेष्ठ विशेष योग्यजन पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। समाज सेवा के प्रति उनकी निरंतर निष्ठा व समर्पण को देखते हुए इस वर्ष पुनः यह सम्मान उन्हें प्रदान किया गया।

Subscribe to my channel


