खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

विप्र सेना जिला महिला प्रकोष्ठ द्वारा गौ सेवा कार्यक्रम आयोजित, प्रदेश अध्यक्ष पूनम आचार्य के जन्मदिवस पर किया गया विशेष आयोजन

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

खैरथल-तिजारा, 02 दिसम्बर।

विप्र सेना जिला महिला प्रकोष्ठ की ओर से प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती पूनम आचार्य के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को एक विशेष गौ सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित बहनों एवं कार्यकर्ताओं ने गौ माता को हरा चारा, गुड़, हरी सब्जियां एवं अन्य आवश्यक आहार समर्पित कर सेवा भाव का परिचय दिया।

कार्यक्रम के दौरान सभी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और श्रीमती पूनम आचार्य के दीर्घायु, स्वस्थ और मंगलमय जीवन की कामना की। आयोजकों ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में गौ संरक्षण, सेवा भावना और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करना है।

अभिरुचि अवस्थी (राष्ट्रीय सलाहकार एवं जिला महासचिव खैरथल-तिजारा), शुचि सारस्वत (कोषाध्यक्ष), मीना पांडे, अल्का मिश्रा (भिवाड़ी अध्यक्ष), मधु गौतम (कोषाध्यक्ष), नीलम शर्मा, रितु पाराशर, रेखा शर्मा, माधवी पचौरी, मनीषा पुरोहित, रूपा दुबे सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

साथ ही भीम शर्मा (भिवाड़ी महासचिव), राकेश चन्द्र शर्मा (कोषाध्यक्ष), राजेश भोमिया (संगठन मंत्री), अशोक कौशिक (जिला अध्यक्ष खैरथल-तिजारा) एवं जिला मीडिया प्रभारी विनय पांडेय भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर महिला प्रकोष्ठ ने सभी सहयोगी बहनों एवं कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button