उत्तराखंडब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल पुलिस अश्व दल में शामिल अश्व रूबी ने 14 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस,नम आंखों से शोक सलामी देकर ससम्मान अंतिम सफर पर किया विदा,

Ruby, a horse belonging to the Nainital Police Horse Squad, breathed her last at the age of 14. She was given a tearful farewell and was given a respectful farewell on her final journey.

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल

नैनीताल…नैनीताल पुलिस अश्व दस्ते* में शामिल अश्व “रूबी”* द्वारा दिनांक 30.11.2025 की रात्रि में पुलिस लाईन रुद्रपुर* में 14 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली।

*अश्व “रूबी”* द्वारा वर्ष 2016 में पुलिस लाईन देहरादून में प्रशिक्षण प्राप्त कर पुलिस विभाग ( घुड़सवार दस्ते ) में अपनी अमूल्य सेवाएं प्रदान की जा रही थी। इस दौरान *अश्व “रूबी”* द्वारा *शांति व्यवस्था, वीवीआईपी ड्यूटी, रैतिक परेड देहरादून, पायलट, तथा अन्य ड्यूटियों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया गया।*

*अश्व “रूबी”* की असामयिक मृत्यु पर *एसपी सिटी रुद्रपुर  उत्तम सिंह, सीओ सिटी हल्द्वानी अमित कुमार द्वारा *अश्व “रूबी”* को पुष्प अर्पित कर *सलामी गार्द द्वारा नम आंखों से शोक सलामी देकर ससम्मान अंतिम सफर पर विदा किया गया।*

*SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टीसी* द्वारा कहा कि “रूबी” ने अपने सेवा काल में कई महत्वपूर्ण कार्य किए, “रूबी” का असमय चले जाना पुलिस विभाग के लिए एक अपूर्णीय क्षति है।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button