ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
सिरौली कलां में करंट से दो भैंसों की मौत, ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
भिवाड़ी।
शेखपुर थाना क्षेत्र के सिरौली कलां गांव में हाई-वोल्टेज विद्युत लाइन टूटने से बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है। बीते मंगलवार सुबह 11,000 वोल्ट की लाइन अचानक टूटकर एक किसान की दो भैंसों पर गिर गई। करंट का जोर इतना ज्यादा था कि दोनों भैंसों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे ग्रामीणों में भारी रोष है।
ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग की गंभीर लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। उन्होंने बताया कि 11,000 वोल्ट की हाई-टेंशन लाइनें घरों के बिल्कुल नजदीक से गुजरती हैं, जिससे रोजाना खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने कई बार विभाग को लाइनें शिफ्ट करने का आग्रह किया, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। उनका आरोप है कि विभाग की अनदेखी का परिणाम अब भैंसों की मौत के रूप में सामने आया है।
ग्रामीणों ने मांग की है कि सभी हाई-वोल्टेज लाइनों को जल्द से जल्द सुरक्षित दूरी पर स्थानांतरित किया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
वहीं शेखपुर थानाधिकारी देवेंद्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर जांच जारी है।

Subscribe to my channel


