उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में उमड़ा उत्साह, प्रो. डॉ. नवीन सिंह ने किया रक्तदान, युवाओं को किया प्रेरित

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती। कैली हॉस्पिटल बस्ती के ब्लड डोनेशन बैंक में आज स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ, जिसमें समाजसेवी, पैरामेडिकल छात्र-छात्राओं और स्थानीय युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर का मुख्य आकर्षण विश्व संवाद परिषद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. डॉ. नवीन सिंह द्वारा किया गया स्वैच्छिक रक्तदान रहा। उन्होंने युवाओं को मानव सेवा के इस महादान से जुड़ने का संदेश दिया।

रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रो. डॉ. नवीन सिंह ने कहा, “रक्तदान महादान है, क्योंकि एक यूनिट रक्त तीन लोगों का जीवन बचा सकता है। मानवता की सेवा का सर्वोत्तम रूप स्वैच्छिक रक्तदान ही है। समाज के सभी स्वस्थ लोगों को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए।”

इस दौरान डॉ. नवीन सिंह ने श्रीमती साधना, पत्नी किशन कुमार, को एक यूनिट ब्लड तथा तीन यूनिट प्लेटलेट्स दान किए।

शिविर में मानव सेवा की भावना से रक्तदान करने वालों में प्रमुख रूप से काउंसलर गोविंद शुक्ला, पैरामेडिकल स्टूडेंट टीम के सदस्य—किशन पांडे, धीरेंद्र पासवान, अर्पिता मधेशिया, अश्वनी कुमार, गुप्ता अश्विनी और प्रज्ञा देवी शामिल रहीं।

ब्लड बैंक टीम ने बताया कि ऐसे स्वैच्छिक रक्तदान शिविर कई गंभीर रोगियों के लिए जीवनरक्षक सिद्ध होते हैं। समय पर रक्त उपलब्ध होने से असंख्य मरीजों का जीवन सुरक्षित हो पाता है।

शिविर का संचालन अस्पताल स्टाफ एवं काउंसलर टीम द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में भविष्य में भी ऐसे जनसेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button