अपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

भिवाड़ी में पुलिस–गौ तस्कर मुठभेड़: कुख्यात गैंग पर बड़ी कार्रवाई, चार गिरफ्तार

 

रिपोर्ट: ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी। रविवार देर रात भिवाड़ी में पुलिस और गौ-तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। सूचना थी कि एक पिकअप वाहन में गायों को भरकर हरियाणा की तरफ ले जाया जा रहा है। जानकारी मिलते ही गौरक्षक सक्रिय हुए और आरटीओ ऑफिस के पास घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया।

तलाशी में पिकअप में एक गाय लदी मिली, जबकि तस्कर अन्य गायों को जबरन ठूंसने की कोशिश कर रहे थे। गौरक्षकों ने मौके से हरियाणा के टाई गांव निवासी कुख्यात तस्कर राहुल और सोहिल, तथा नूंह निवासी अनीश और तारीफ को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम पहुंची और चारों को हिरासत में ले लिया। पिकअप वाहन जब्त कर गाय को सुरक्षित गोशाला भेज दिया गया।

भिवाड़ी एसपी प्रशांत किरण ने बताया कि पुलिस को पहले से ही मुखबिर के जरिए तस्करों की गतिविधियों की सूचना थी। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची, आरोपी पिकअप छोड़कर भागने लगे और इस दौरान उन्होंने पुलिस पर फायरिंग भी की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में स्थिति नियंत्रित की गई। भागते समय चारों आरोपियों को चोटें आईं, जिनका प्राथमिक उपचार करवाया गया।

गिरफ्तार तस्कर राहुल का आपराधिक रिकॉर्ड बेहद लंबा है। उस पर चोरी, नकबजनी, लूट और हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर मामलों में दर्जनों केस दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपियों के नेटवर्क, सप्लाई चैन, रूट और फाइनेंसिंग सिस्टम की जांच कर रही है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि भिवाड़ी–तिजारा क्षेत्र लंबे समय से गौ-तस्करी का सक्रिय रूट रहा है, जहां से पशुओं को हरियाणा और मेवात की ओर भेजा जाता है।

पुलिस का कहना है कि देर रात की यह कार्रवाई गौ-तस्करी गैंगों के लिए बड़ा झटका सिद्ध होगी और आने वाले दिनों में ऐसे ऑपरेशनों को और तेज किया जाएगा।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button