LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
अंतर्राज्यीय डीज़ल चोरी गिरोह के 4 आरोपी अवैध तमंचा, कारतूस और भारी मात्रा में डीज़ल संग गिरफ्तार

रिपोर्ट डॉक्टर संजय कुमार पांडेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश मोबाइल नंबर 7376 32 6175
लखीमपुर खीरी, 16 नवम्बर 2025।
अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हैदराबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय डीज़ल चोरी गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से अवैध तमंचा, कारतूस, दो लग्जरी कारें और कुल 350 लीटर डीज़ल समेत अन्य सामान बरामद किया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी गोला एवं थानाध्यक्ष हैदराबाद के नेतृत्व में की गई।
—
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
1. मुकेश सिंह निवासी भटपुरा रसूलपुर, थाना सिंधौली, शाहजहांपुर
2. रोहित कुमार निवासी बरगदिया नरायनपुर, थाना मोहम्मदी
3. जावेद बेग निवासी अमीरनगर चौराहा, थाना मोहम्मदी, खीरी
4. कौशल पाण्डेय निवासी भीखमपुर, थाना मितौली, खीरी
—
बरामदगी
02 अवैध तमंचा (315 बोर)
05 जिंदा कारतूस
02 चारपहिया वाहन (Honda Civic व Volkswagen)
06 खाली कैन
03 कैन डीज़ल (प्रत्येक 50 लीटर – कुल 150 लीटर)
01 प्लास्टिक ड्रम – 200 लीटर भरा हुआ
कुल डीज़ल 350 लीटर
01 खाली लोहे का ड्रम
तेल कीप, रबर पाइप, तेल नापने के लीटर
₹5600/- नकद
—
मुख्य आरोपी मुकेश सिंह का आपराधिक इतिहास
विभिन्न जिलों में आयुध अधिनियम, लूट, चोरी, 307, 379, 411, 506, और बीएनएस की कई धाराओं में 8 मुकदमे दर्ज।
इसी तरह अन्य तीनों अभियुक्तों के खिलाफ भी डीज़ल चोरी और बीएनएस से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं।
—
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उपनिरीक्षक हेमंत कटियार
हेड कॉन्स्टेबल संजीव यादव
हे0का0 दीपक वर्मा
का. धर्मेंद्र
का. रवि
का. विपिन कुमार
का. आकाश यादव
का. नीरज कुमार
म0का0 ऋतु शर्मा
—
पुलिस की कार्रवाई
पकड़े गए सभी आरोपी अंतर्राज्यीय डीज़ल चोरी गिरोह से जुड़े हैं। इनके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। पुलिस इनके नेटवर्क की और जांच कर रही है।


Subscribe to my channel


