बस्ती – कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सल्टौआ बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम।बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम।
देशभर में 14 नवंबर को पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों में बच्चों के मनोरंजन और खुशी के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सल्टौआ में विशेष कार्यक्रम हुए। इन कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रमों का शुभारंभ पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित करके किया गया। प्रधानाचार्य और खण्ड विकास अधिकारी फिता काटकर बाल मेले का उद्घाटन किया गया। बच्चों ने विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए, जहां उन्होंने स्वादिष्ट व्यंजन बेचे।