उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

ऑल इंडियन प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन मोहम्मदी की “संगठन सशक्तिकरण एवं पत्रकार एकता” पर बैठक संपन्न

 

रिपोर्ट डॉक्टर संजय कुमार पांडेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश मोबाइल नंबर 7376 32 6175

मोहम्मदी। ऑल इंडियन प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन (AIPJA) मोहम्मदी इकाई की एक महत्वपूर्ण एवं विचारशील बैठक स्थानीय इंटर कॉलेज के सभागार में “संगठन सशक्तिकरण एवं पत्रकार एकता” विषय पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता श्री अतुल मिश्रा (अध्यक्ष) ने की तथा संचालन श्री गोपाल तिवारी (महामंत्री) द्वारा किया गया।

बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय रविंद्र मिश्रा जी के “मजबूत संगठन, सशक्त पत्रकार” के संकल्प और प्रदेश संरक्षक श्री अनुराग एम. सारथी जी एवं जिला अध्यक्ष श्री संदीप शुक्ला जी के मार्गदर्शन को साकार करने के लिए ठोस रणनीति पर चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों ने यह संकल्प लिया कि शीर्ष नेतृत्व के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संगठन को और अधिक सक्रिय, अनुशासित एवं प्रभावशाली बनाया जाएगा।

बैठक में संरक्षक श्री आशाराम सैनी जी, श्री आर. एन. दीक्षित जी, जिला कार्यकारिणी सदस्य श्री विजय मिश्रा जी, सचिव श्री रवि त्रिपाठी, श्री मन्नान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री महेश श्रीवास्तव जी, प्रथम उपाध्यक्ष श्री सचिन गुप्ता, और मीडिया प्रभारी श्री रिजवान सिद्दीकी जी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक की शुरुआत संगठन के एक वर्ष पूर्ण होने पर समीक्षा से हुई। महामंत्री श्री गोपाल तिवारी ने कहा कि “AIPJA मोहम्मदी ने एक वर्ष के कार्यकाल में जनहित पत्रकारिता के प्रति जो प्रतिबद्धता दिखाई है, उसे अब मिशन के रूप में आगे बढ़ाया जाएगा।”

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि मासिक बैठकें नियमित रूप से आयोजित की जाएंगी ताकि संवाद और एकजुटता बनी रहे। मीडिया प्रभारी श्री रिजवान सिद्दीकी ने कहा कि वन विभाग की निष्क्रियता जनहित में चिंता का विषय है और पत्रकारों को इस पर एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री महेश श्रीवास्तव ने प्रस्ताव रखा कि नगरपालिका परिषद मोहम्मदी द्वारा जनहित में अपेक्षित कार्य नहीं हो रहे हैं और पत्रकारों का सम्मान केवल औपचारिकता बन गया है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को वास्तविक सामाजिक सम्मान दिलाने के लिए संगठन को नीति स्तर पर पहल करनी होगी। प्रथम उपाध्यक्ष श्री सचिन गुप्ता ने पत्रकारों से आग्रह किया कि वे अपने अधिकारों की रक्षा के लिए सूचना का अधिकार (RTI) को सक्रिय रूप से अपनाएँ।

संरक्षक श्री आशाराम सैनी ने कहा कि “पत्रकारिता समाज का दर्पण है — यदि कलम सच्ची और निर्भीक है, तो समाज में परिवर्तन स्वतः संभव है।” वहीं जिला कार्यकारिणी सदस्य श्री विजय मिश्रा ने कहा कि “संगठन के हर सदस्य को स्थानीय समस्याओं पर ठोस रिपोर्टिंग करनी चाहिए ताकि प्रशासन तक जनता की सच्ची आवाज़ पहुँचे।” सभी सदस्यों ने आपसी सहयोग और एकता पर बल देते हुए कहा कि पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत संगठन की एकजुटता है।

संगठन ने निर्णय लिया कि आगामी इस वर्ष सदस्यता अभियान को पुनः सक्रिय किया जाएगा, जिसमें नए और पुराने दोनों सदस्यों का नवीनीकरण किया जाएगा। इसके साथ ही आगामी माह में “वृहद पत्रकार संवाद सम्मेलन” आयोजित किया जाएगा, जिसमें जनहित विषयों पर खुली चर्चा होगी। संगठन का प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही उपजिलाधिकारी (SDM) मोहम्मदी से भेंट कर पत्रकारों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपेगा। साथ ही, शीघ्र ही “पत्रकार प्रशिक्षण एवं कानूनी जागरूकता कार्यशाला” भी आयोजित की जाएगी।

बैठक के समापन पर अध्यक्ष श्री अतुल मिश्रा ने सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “पत्रकार केवल समाचार का माध्यम नहीं, बल्कि समाज का सजग प्रहरी है। संगठन तभी मजबूत होगा जब हर पत्रकार अपनी कलम को समाज के उत्थान के लिए समर्पित करेगा।” सभी सदस्यों ने एक स्वर में “सशक्त कलम, सशक्त संगठन” का संकल्प दोहराया और बैठक का समापन किया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button