LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

थाना गौरीफन्टा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

 

रिपोर्ट: डॉक्टर संजय कुमार पांडेय, स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

(मोबाइल: 7376326175)

लखीमपुर खीरी, 09 नवम्बर 2025 —

पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गौरीफन्टा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त विशाल पुत्र घनश्याम निवासी मोहल्ला किसान-2, कस्बा व थाना पलिया, जनपद खीरी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह गिरफ्तारी अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी पलिया के कुशल मार्गदर्शन और प्रभारी निरीक्षक थाना गौरीफन्टा जितेन्द्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने अभियुक्त को विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :

नाम: विशाल पुत्र घनश्याम

पता: मोहल्ला किसान-2, कस्बा व थाना पलिया, जनपद खीरी

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास :

1. मु.अ.सं. 197/2024 धारा 380/411 भादवि, थाना मझगई

2. मु.अ.सं. 623/2024 धारा 309(4)/317(2)/317(4) बीएनएस, थाना कोतवाली सदर

3. मु.अ.सं. 635/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना कोतवाली सदर

4. मु.अ.सं. 318/2024 धारा 309(4)/317(2)/317(4) बीएनएस, थाना भीरा

5. मु.अ.सं. 615/2020 धारा 147/148/149/308/504 भादवि, थाना पलिया

6. मु.अ.सं. 120/2022 धारा 363/366/506 भादवि, थाना पलिया

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम :

1. प्र0नि0 जितेन्द्र बहादुर सिंह

2. उ0नि0 प्रीतम कुमार

3. का0 राजीव सिंह

4. म0का0 कुन्ती

पुलिस का कहना है कि अपराधियों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button